जयपुर: रोजगार क्रांति : 1,115 नियुक्तियां तैयार, AI और आधुनिक कोर्स से युवाओं को मिलेगा संबल- राज्यवर्धन राठौर

ram

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार युवाओं को रोजगार और कौशल प्रशिक्षण से जोड़ने के लिए बड़े स्तर पर नवाचार कर रही है। उद्योग भवन में हुई समीक्षा बैठक में कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने विभाग की आगामी योजनाओं और उपलब्धियों का खाका पेश किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब राज्य में रोजगार मेलों का आयोजन तय वार्षिक कैलेंडर के अनुसार होगा। बैठक में कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने प्रशिक्षण, मूल्यांकन और प्लेसमेंट की प्रक्रियाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग को अनिवार्य करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, पारदर्शी प्रबंधन के लिए ISMS 2.0 (इंटीग्रेटेड स्कीम मैनेजमेंट सिस्टम) विकसित किया जा रहा है, जिसका कार्यादेश भी जारी हो चुका है। रोजगार मेलों का महाभियानः राज्य के युवाओं को स्थानीय स्तर पर अवसर देने के लिए पहली बार एकीकृत रोजगार मेला मॉड्यूल तैयार किया गया है। 25 दिसंबर 2025 को जयपुर में सफल आयोजन के बाद, अब जनवरी 2026 में कोटा, जोधपुर, बीकानेर और भरतपुर संभागीय मुख्यालयों पर बड़े स्तर पर रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। युक्तियां और नए पाठ्यक्रमः विभाग ने 1,115 जूनियर अनुदेशकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है और जल्द ही इन्हें नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। साथ ही, 13 राजकीय आईटीआई में समय की मांग को देखते हुए जियो-इन्फॉर्मेटिक्स असिस्टेंट और सोलर टेक्नीशियन जैसे आधुनिक कोर्स शुरू किए गए हैं। प्रमुख बुनियादी ढांचे का विस्तार: अजमेर, जोधपुर, उदयपुर, सीकर और भीलवाड़ा में अत्याधुनिक करियर सेंटर स्थापित होंगे। जिला स्तर के बाद अब 20 जनवरी 2026 से जयपुर में राज्य स्तरीय इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता का आयोजन होगा। उद्योगों के साथ मिलकर PM-SETU योजना के क्लस्टरों का विकास किया जा रहा है, जिसके लिए एंकर इंडस्ट्री पार्टनर के चयन की प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *