जयपुर: देवनानी ने नर्मदा के तट पर की पूजा अर्चना- देवनानी ने किये महाकाल और ओंकारेश्वर ज्योर्तिलिंग के दर्शन— पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना— काल भैरव मंदिर भी गये देवनानी

ram

जयपुर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी मध्यप्रदेश यात्रा के दौरान उज्जैन पहुँचे। देवनानी ने उज्जैन में महाकाल मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। देवनानी ने प्रदेश की समृद्धि व खुशहाली की कामना की। देवनानी ने कहा कि शिव शाश्वत चेतना के प्रतीक है। उन्होंने भगवान महाकाल को कोटि-कोटि नमन करते हुए देश-प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि की प्रार्थना की। देवनानी ने नर्मदा तट पर और ओंकारेश्वर महादेव ज्योर्तिलिंग मंदिर में श्रावण मास पर्व पर पूजा अर्चना कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। देवनानी ने काल भैरव मंदिर में भी दर्शन कर पूजा की। इस मौके पर विधान सभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *