जयपुर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि चार्टर्ड अकाउंटेंट समाज के महत्वपूर्ण अंग होते हैं। देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट ही होते है। जीएसटी आने के बाद उद्योगपति समूह में सीए की आवश्यकता प्रतिपादित हुई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुदृढ़ आर्थिक नीतियों के कारण भारत विश्व में आर्थिक शक्ति के रूप में चौथे नंबर आ गया है। निकट भविष्य में भारत विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति बनेगा। देवनानी का मानना था कि जब देश के सभी सीए मिलकर नेशन फर्स्ट की भावना के साथ कार्य करेंगे तो 2040 तक विश्व की अर्थव्यवस्था में भारत का पहला स्थान होगा। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को यहां राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में जयपुर में पहली बार हो रहे सीए स्टूडेंट टैलेंट सर्च ग्रैंड फिनाले-2025 समर्थ का दीप प्रज्जवलित कर शुभांरभ किया। समारोह में देवनानी का सीए एसोसिएशन द्वारा दुपट्टा पहनाकर, स्मृति चिन्ह और पौधा भेट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर देवनानी ने देश के विभिन्न भागों से आये सीए को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिभा को मंच मिलना ही भविष्य निर्माण की पहली सीढ़ी है। सीए जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में रचनात्मकता और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का यह संगम निश्चित ही प्रेरणादायी है। संख्या और संस्कृति जब मिलती हैं, तब व्यक्तित्व संपूर्ण बनता है। प्रतिभा केवल अंकपत्रों में नहीं होती, वह आत्मा की भाषा होती है। इस मंच से निकलने वाली युवा प्रतिभाओं की ऊर्जा भविष्य के भारत को नया आकार देगी।
जयपुर: देवनानी ने सीए स्टूडेंट टैलेंट सर्च ग्रैंड फिनाले का किया शुभारंभ— देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होती है चार्टर्ड अकाउंटेंट, प्रतिभा का उपयोग राष्ट्र हित में हो – देवनानी
ram


