जयपुर: डीटीएनटी (विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदाय) को पहचान देने की विभाग की पहल

ram

जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अविनाश गहलोत ने प्रदेश के घुमन्तु समुदाय (विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु) के व्यक्त्तियों को केन्द्र/राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए जिलों में 12 से 31 जनवरी तक ऑनलाइन घुमन्तु पहचान प्रमाण पत्र जारी करने के लिए पहचान प्रमाण पत्र सहायता शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। श्री गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के सुशासन में राज्य सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि घुमन्तु समुदाय (विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु) के सभी व्यक्तियों को ऑनलाइन घुमन्तु पहचान प्रमाण पत्र जारी कर राज्य की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इसके लिए समस्त जिलों के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की समस्त पंचायत समिति एवं नगरपालिका या नगर परिषद या नगर निगम में 12 से 31 जनवरी तक विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु सहायता शिविर आयोजित किए जाएंगे। सामाजिक न्याय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिविरों में घुमन्तु समुदाय के व्यक्तियों के मतदाता पहचान पत्र आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र आदि बनाने के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था कर आवश्यक आवेदन करवाए जाएंगे। उन्होंने इसके लिए प्रत्येक पंचायत समिति में एवं शहरी क्षेत्रों के स्थानीय परिस्थिति अनुसार 5-8 वार्ड का क्लस्टर बनाकर प्रत्येक क्लस्टर पर कैम्प आयोजित करवाने के निर्देश दिए। श्री गहलोत ने प्रत्येक कैम्प में समन्वय के लिए एक प्रभारी अधिकारी एवं दो-तीन ई-मित्र धारकों की नियुक्ति कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने शिविरों में विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदाय के व्यक्तियों से ऑन लाईन आवेदन पत्र ई-मित्रों द्वारा निशुल्क भरे जाने और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार के भी निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *