जयपुर : यूथ आइकॉन अवार्ड 2025-26 के लिए दौसा निवासी देवेंद्र का हुआ चयन, राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदान किया देवेंद्र जैमन को यूथ आइकॉन अवार्ड

ram

जयपुर। राज्य में राजस्थान भाजपा सरकार द्वारा युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू किए गए “राजस्थान यूथ आइकॉन पुरस्कार” बजट घोषणा 2025-26 (बिंदु संख्या 67) के तहत यह पुरस्कार राष्ट्रीय युवा पुरस्कार की तर्ज पर स्थापित किया गया है, जिसके अंतर्गत राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे युवाओं का चयन किया गया, जिसमें दौसा निवासी देवेंद्र का चयन राज्य स्तरीय पुरस्कार के रूप में यूथ आइकॉन अवार्ड 2026 के लिए हुआ और सोमवार को उन्हें यह पुरस्कार प्राप्त हुआ। दौसा निवासी देवेंद्र को यह राज्य स्तरीय पुरस्कार राजस्थान के एसएमएस स्टेडियम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय युवा दिवस (12 जनवरी) के अवसर पर राज्य युवा महोत्सव का आयोजन कार्यक्रम में प्रदान किया गया, यह राज्य स्तरीय पुरस्कार 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा प्रतिभाओं को दिया जाता है, जिन्होंने 29 वर्ष की आयु सीमा के मध्य रहते हुए राज्य और राष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपब्धियां हासिल की हैं। पुरस्कार के लिए कला एवं संस्कृति, सामाजिक कार्य, विज्ञान संचार एवं प्रौद्योगिकी, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, कृषि, पर्यावरण, उद्यमिता, महिला सशक्तिकरण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने वाले युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इसका उद्देश्य है कि राज्य के छिपे हुए युवा प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें सम्मानित करना और प्रेरणा स्रोत के रूप में स्थापित करना।

राज्य स्तरीय यूथ आइकॉन अवार्ड प्राप्त करने वाले देवेंद्र जैमन युवा का एक परिचय एवं उपलब्धि
1. कार्य-क्षेत्र (Area of Contribution): समाजसेवा 2. नाम: देवेन्द्र जैमन 3. आयु : 21 वर्ष 4. जिला: दौसा,दौसा के फ़र्राशपुरा गाँव निवासी , युवा देवेंद्र की प्रेरणादायक यात्रा: (कहाँ से कहाँ तक): एक साधारण किसान परिवार की सादगी में देवेन्द्र जैमन का बचपन बीता। जहाँ सुख-सुविधाओं के नाम पर केवल परिवार का प्यार और बड़े सपने थे। पिता महेश कुमार शर्मा और माता गोदावरी देवी ने उन्हें केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि “परहित सरिस धरम नहिं भाई” के संस्कार दिए। यही कारण था कि जिस उम्र में बच्चे खिलौनों से खेलते हैं, देवेन्द्र ने समाज की समस्याओं को समझना शुरू कर दिया था। देवेन्द्र की यात्रा में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब उन्होंने मात्र 13 वर्ष की आयु में मंच संभाला। उन्होंने देखा कि समाज में महिला सुरक्षा और शिक्षा की कमी है। उन्होंने गलियों और मोहल्लों में 13 से अधिक नुक्कड़ नाटक किए। एक किसान पुत्र का इस तरह निर्भीक होकर सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करना, उनके भीतर पनप रहे भावी जन-नायक की पहली झलक थी। देवेन्द्र ने कभी अपनी आर्थिक पृष्ठभूमि को अपनी पढ़ाई के आड़े नहीं आने दिया। उन्होंने अपनी वैचारिक शक्ति को इतना धारदार बनाया कि 70 से अधिक राज्य और जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी आवाज बुलंद की।

जैमन की प्रमुख उपलब्धियाँ
राज्य स्तरीय पुरस्कार राजस्थान यूथ आइकॉन अवार्ड प्राप्त करने वाले देवेंद्र जैमन ने ” राम चंद्र मिशन द्वारा आयोजित “All India Eassay Writing” प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।2.उत्तर पश्चिम रेलवे की तरफ़ से आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 3.रोटरी क्लब द्वारा आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 4.उत्तर पश्चिम रेलवे की तरफ से आयोजित निबंध प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 5.वर्ष 2025 हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय जयपुर के स्नातकोत्तर (एम.ए) में प्रथम स्थान प्राप्त कर, गोल्ड मेडल के लिए चयनित हुआ।

7. प्रभाव व योगदान
कला के माध्यम से जागरूकताः देवेन्द्र ने मात्र 13 वर्ष की आयु से 13 से अधिक नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से महिला अधिकारों, शिक्षा और सुरक्षा के मुद्दों को उठाया। उन्होंने जटिल सामाजिक समस्याओं को कला के जरिए जन-जन तक हुँचाया। 8.स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिः ‘बदलाव पॉइंट फाउंडेशन’ के माध्यम से उन्होंने 600 से अधिक लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर आयोजित किए। संकट के समय में वे हमेशा एक ‘मददगार स्तंभ’ के रूप में खड़े रहे हैं। 9.कुरीतियों पर प्रहारः उन्होंने समाज में व्याप्त पुरानी कुरीतियों के विरुद्ध युवाओं को लामबंद किया और एक प्रगतिशील समाज की नींव रखने का प्रयास किया। 10.हरित संकल्पः वे केवल पर्यावरण की बात नहीं करते, बल्कि उसे जीते हैं। 17 वर्ष की आयु से शुरू किया गया “जन्मदिन पर 11 पौधे” का संकल्प आज एक सामूहिक अभियान बन चुका है। 11.ग्रीन कैंपस मुहीमः विश्वविद्यालय परिसरों को हरा-भरा बनाने के लिए उन्होंने 21 से अधिक परिडे लगवाए और 1100 से अधिक तुलसी के पौधों का निःशुल्क वितरण किया, जिससे लोगों में प्रकृति के प्रति संवेदना बढ़ी। 12.प्लास्टिक मुक्त समाजः उन्होंने वार्ड 65 में ‘सिंगल यूज़ प्लास्टिक’ के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति एक नया दृष्टिकोण पैदा किया। 13.छात्रों के ‘सारथी: हरिदेव जोशी पत्रकारिता जनसंचार विश्वविद्यालय के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं को एडमिशन, फीस संबंधी समस्याओं और प्रशासनिक कार्यों में सीधी मदद पहुँचाई। उन्होंने छात्र राजनीति को ‘सत्ता’ से हटाकर ‘सेवा’ की ओर मोड़ा।

युवाओ के लिए संदेश
हम ऐसे समाज में रहते हैं जहाँ सुंदरता को रंग से, शिक्षा को अंकों से, और सम्मान को पैसों से देखा जाता है… मगर ‘समाज सेवा’ हमें सिखाती है कि असली सुंदरता निस्वार्थ मन में, असली शिक्षा दूसरों के दर्द को समझने में, और असली सम्मान किसी के आँसू पोंछने में है। समाज सेवा केवल दान नहीं समाधान है, युवाओं को यह समझना चाहिए कि समाजसेवा का मतलब सिर्फ भोजन या पैसे बाँटना नहीं है, असली सेवा वह जो समस्या की जड़ तक जाये। दौसा निवासी देवेंद्र जैमन को इस महान उपलब्धि और राजस्थान यूथ आइकॉन अवार्ड प्राप्त करने के बाद में परिवार रिश्तेदार सहित राजस्थान के अनेक इलाकों से बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *