जयपुर: भाजपा का माई भारत यूथ वालंटियर अभियान: युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का लक्ष्य

ram

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की अध्यक्षता में आज पार्टी कार्यालय में ‘माई भारत यूथ वालंटियर’ अभियान की प्रदेश स्तरीय टीम की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य युवाओं की राष्ट्र निर्माण में सहभागिता को बढ़ाना है। मदन राठौड़ ने कहा कि यह अभियान युवाओं को सेवाभाव से जोड़ने के लिए शुरू किया गया है। इसके तहत ब्लॉक स्तर पर सेवाभावी युवाओं को संगठित किया जाएगा, जो समाज के अन्य युवाओं को भी इस दिशा में प्रेरित करेंगे। उन्होंने बताया कि इन स्वयंसेवकों का सहयोग समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने, सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने और आवश्यकता पड़ने पर जिला प्रशासन की मदद करने जैसे कार्यों में लिया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश टीम को इस अभियान को बूथ स्तर तक क्रियान्वित करने का निर्देश दिया। बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *