जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत के पिता श्री सूरज सिंह रावत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री देवनानी ने कहा कि मंत्री श्री रावत के पिता का निधन उनके परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। श्री देवनानी बुधवार को अजमेर के ग्राम मुहामी में पहुँचकर मंत्री श्री रावत के पिता की अंतिम यात्रा में सम्मिलित हुए। श्री देवनानी ने मंत्री श्री रावत के पिता की पार्थिव देह पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। श्री देवनानी ने जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत को ढांढस बंधाया। श्री देवनानी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

जयपुर: विधानसभा अध्यक्ष ने मंत्री श्री रावत के पिता की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित किये— श्री देवनानी ने गहरा शोक व्यक्त किया
ram