जयपुर । राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र 1 सितंबर से शुरू होने जा रहा है इसे लेकर राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दोपहर 12:30 बजे सभी दलों की सर्व दलीय बैठक बुलाई । लेकिन बैठक मे कांग्रेस की ओर से शामिल होने वाले नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और विपक्ष के मुख्य सचेतक रफीक खान बैठक में नहीं पहुंचे। बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने बैठक में नहीं आने का फैसला लिया था , हालांकि इसे लेकर अभी स्थिति साफ नहीं हो पाई है । लेकिन बताया जा रहा है कि जूली बूंदी दौरे पर हैं। बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित अन्य दलों के कुछ प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में विधानसभा के आगामी सत्र में होने वाले विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा हुई। सभी ने विधानसभा सत्र को अनुशासन और विधानसभा की परंपरा मर्यादा के अनुसार चलने की सहमति दी है। विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की राजस्थान विधान सभा में सदन चलाने के लिये सर्वदलीय बैठक का आयोजन ऐतिहासिक पहल है। देवनानी ने विधान सभा अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद लोकसभा की तर्ज पर राजस्थान विधान सभा में भी सर्वदलीय बैठक बुलाये जाने का निर्णय लिया था। राजस्थान विधान सभा में पहली बार सोलहवीं विधान सभा से आरंभ हुई यह सर्वदलीय बैठक चौथी बार हो रही है।

जयपुर : राजस्थान विधानसभा में सर्वदलीय बैठक – नेता प्रतिपक्ष जूली और मुख्य सचेतक रफीक खान नहीं आए
ram


