जयपुर: 63वां नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस का हुआ आयोजन – आपदा प्रबंधन एवं बचाव कार्यों में उल्लेखनीय योगदान पर कार्मिकों को किया सम्मानित

ram

जयपुर। नागरिक सुरक्षा निदेशालय द्वारा 63वां नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस का आयोजन शनिवार को निदेशालय भवन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा श्री भास्कर ए. सावंत ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। साथ ही जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण एवं नागरिक सुरक्षा परेड के निरीक्षण से हुआ। उन्होंने विभागीय संरचना के सुदृढ़ीकरण, आधुनिक खोज-बचाव उपकरण उपलब्ध कराने, स्वयंसेवक बल को बढ़ाने तथा उन्नत प्रशिक्षण व्यवस्था विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि जयपुर जिले में नागरिक सुरक्षा दल ने वर्षभर में विभिन्न दुर्घटनाओं एवं घटनाओं में त्वरित कार्रवाई कर लगभग 150 नागरिकों के जीवन की रक्षा की है। निदेशक नागरिक सुरक्षा श्री जगजीत सिंह मोंगा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए विभागीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समारोह में मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा नागरिक सुरक्षा के आगामी 3-दिवसीय कार्निवल के पोस्टर का विमोचन किया गया। स्वयंसेवकों ने बम विस्फोट की स्थिति, क्षतिग्रस्त बहुमंजिला इमारतों से राहत एवं बचाव कार्य तथा अग्निशमन तकनीकों का सजीव प्रदर्शन किया। अतिथियों द्वारा विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों एवं स्वयंसेवकों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। इसके बाद श्री सावंत ने नागरिक सुरक्षा वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर जनजागृति हेतु रवाना किया। कार्यक्रम में श्री अमित शर्मा, उपनियंत्रक एवं श्री पी.के. भार्गव, डिवीजनल वार्डन, नागरिक सुरक्षा सहित 500 स्वयंसेवक भी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *