ग़ज़ा सिटी। ग़ज़ा पट्टी में शनिवार को इसरायली वायुसेना द्वारा किए गए भीषण हवाई हमलों में कम से कम 28 लोगों की जान चली गई है। ग़ज़ा के स्थानीय प्रशासन और हमास द्वारा संचालित सिविल डिफेंस एजेंसी ने इस हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि हताहतों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। यह हमला दक्षिणी ग़ज़ा के ख़ान यूनिस इलाके में किया गया, जहाँ विस्थापित लोगों ने अस्थायी टेंटों में शरण ले रखी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हेलिकॉप्टरों के जरिए इन टेंटों पर सीधे हमले किए गए। दूसरी ओर, इसराइली सेना (IDF) ने अपने बयान में कहा है कि ये हमले शुक्रवार को हमास द्वारा किए गए समझौते के उल्लंघन के जवाब में की गई एक दंडात्मक कार्रवाई थी। गौरतलब है कि 7 अक्तूबर 2023 से शुरू हुए इस संघर्ष में अब तक मानवीय क्षति का आंकड़ा डरावना हो चुका है। हमास स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इसराइली सैन्य अभियानों में अब तक 71,660 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। संघर्ष की शुरुआत हमास द्वारा इसराइल पर किए गए हमले से हुई थी, जिसमें 1200 लोग मारे गए थे और 251 को बंधक बनाया गया था।

इसराइली हेलिकॉप्टर स्ट्राइक से ग़ज़ा दहला, दर्जनों मरे
ram


