कालीबाई भील मेधावी/देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण योजना की अन्तरिम सूचियां जारी

ram

पाली। राजकीय बांगड़ पी.जी. महाविद्यालय,पाली में सत्र 2023-24 की कालीबाई भील मेधावी/देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण योजना की अन्तरिम सूचियां जारी की गई है। नोडल प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान जयपुर द्वारा सत्र 2023-24 की कालीबाई भील मेधावी/देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण योजना की अन्तरिम सूचियां जारी की गई है। जिला पाली के सभी राजकीय एवं निजी महाविद्यालय अपने छात्राओं के आवेदनों की नियमानुसार भली भांति जांच कर ले।

कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी वितरण योजना में सामान्य वर्ग की सभी छात्राओं उच्च शिक्षा विभाग एवं अनुसूचित जाति, विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग का आर्थिक पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक वर्ग की अस्थाई वरीयता सूची जारी की गई है। नोडल प्रभारी डॉ. रश्मि पाठक ने बताया कि कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना/देवनारायण की अन्तरिम वरीयता सूची विभागीय वेबसाईट पर उपलब्ध है। अंतरिम वरीयता सूची में उल्लेखित छात्राओं का विवरण में कोई आपत्ति होने पर संबंधित प्राचार्य को अवगत कराना होगा। संबंधित महाविद्यालय निर्धारित प्रपत्र में नोडल महाविद्यालय को सूचित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *