जयपुर। राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ मंगलवार 22 अक्टूबर 2024 को भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान के अंतर्गत सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में सदस्यता लेंगे। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हम सभी विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए सक्रिय सदस्य के रूप में राष्ट्र निर्माण के इस अभियान का हिस्सा बनें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आरंभ हुआ यह अभियान करोड़ों कार्यकर्ताओं को विकसित भारत के निर्माण के संकल्प के साथ समाज और राष्ट्र सेवा करने के लिए अवसर प्रदान करेगा। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने समस्त कार्यकर्ताओं से सक्रिय सदस्य के रूप में अभियान का हिस्सा बनकर संगठन को मजबूती प्रदान करने की अपील की।

उद्योग वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ आज बनेंगे भाजपा के सक्रिय सदस्य
ram