देश का विदेशी मुद्रा भंडार 27.6 करोड़ डॉलर घटकर 699.96 अरब डॉलर पर

ram

नई दिल्‍ली। विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार तीसरे हफ्ते गिरावट दर्ज हुई है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3 अक्टूबर को समाप्त हफ्ते में 27.6 करोड़ डॉलर घटकर 699.96 अरब डॉलर रह गया। इससे पिछले हफ्ते देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 2.33 अरब डॉलर घटकर 700.24 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि 3 अक्टूबर को समाप्त हफ्ते में मुद्रा भंडार का अहम घटक मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 4.05 अरब डॉलर घटकर 577.71 अरब डॉलर रही। इस दौरान देश का स्वर्ण भंडार 3.75 अरब डॉलर बढ़कर 98.77 अरब डॉलर हो गया। आरबीआई के मुताबिक इस दौरान विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 2.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.81 अरब डॉलर हो गया। आंकड़ों के अनुसार पिछले हफ्ते अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष में भारत का आरक्षित भंडार 40 लाख डॉलर घटकर 4.66 अरब डॉलर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *