सऊदी अरब पर टूट पड़े भारत के मुसलमान, काली पट्टी बांधकर विरोध

ram

सुन्नी इस्लाम के सबसे बड़े प्रतीक सऊदी अरब के खिलाफ भारत शिया मुस्लिमों का गुस्सा भड़क उठा है। लखनऊ में सऊदी के खिलाफ देशभर के शिया मुसलमान विरोध का नारा बुलंद करेंगे। भारत में सऊदी बनाम शिया के पीछे की कहानी क्या है, आपको बता देते हैं। इस सवाल का जवाब सऊदी अरब में 100 साल पहले हुए एक वाक्य से जुड़ा है। सऊदी अरब में इस्लाम को मानने वालों के लिए दो सबसे पाक और मुकद्दस जगह मक्का व मदीना मौजूद है। सऊदी सुन्नी इस्लाम के ज्यादातर फिरकों का मरकस है। फिर वो चाहे हनफ़ी हो या अहल-ए-हदीस, वहाबी हो या शाल्फ़ी, लेकिन शिया पंथ से सुन्नी फिरके की खुन्नस इस्लाम के शुरुआती दौर से है। तो क्या लखनऊ में होने वाले शिया के विरोध प्रदर्शन की वजह यही है। दरअसल, 1925 में सऊदी किंग आले सऊद ने मदीना में मौजूद जन्नतुल बकी कब्रिस्तान तुड़वा दिया था। इस कब्रिस्तान में रसूल-ए-इस्लाम की बेटी और दूसरे इमामों की कब्रें हैं। शिया समुदाय सऊदी अरब में तुड़वाए गए मजारों को दोबारा बनाने की मांग करता रहा है और इसके लिए हर साल शिया मुसलमान सऊदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हैं। शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास ने बताया कि सऊदी अरब के मदीना में इस्लाम विरोधी कार्य किया गया। पैगम्बर मोहम्मद साहब की बेटी और चार इमामों की मजार को 100 वर्ष पूर्व सऊदी हुकूमत ने ध्वस्त कर दिया था। जिसको लेकर शिया समुदाय में नाराजगी है। इसके निर्माण के लिए हर साल पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किए जाते हैं। प्रदर्शन के माध्यम से ये मांग की जाती है कि भारत सरकार सऊदी हुकूमत पर दबाव बनाकर जन्नत उल बकी कब्रिस्तान का पुनः निर्माण करवाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *