लंका की जेल से रिहा किए गए 11 भारतीय मछुआरे बृहस्पतिवार को स्वदेश लौट आए। अधिकारियों ने बताया कि तमिलनाडु में रामनाथपुरम जिले के रहने वाले मछुआरों को लंकाई नौसेना ने इस साल जनवरी में समुद्री सीमा के कथित उल्लंघन के लिए गिरफ्तार कर लिया था। लंका की एक अदालत ने हाल में उन्हें रिहा करने का आदेश दिया था। वे कोलंबो से एक विमान से बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे और सड़क मार्ग से अपने गृह नगर रवाना हो गए।

लंका द्वारा रिहा किये गए भारतीय मछुआरे स्वदेश लौटे
ram