भारत मेजबान, 125 देश मेहमान, अगस्त के महीने में अब क्या बड़ा ‘धमाका’ करने जा रहे हैं मोदी

ram

भारत अगले महीने 17 अगस्त के आसपास ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन के तीसरे संस्करण की मेजबानी करेगा। शिखर सम्मेलन वर्चुअल मोड में होगा। इसकी अध्यक्षता मंत्री स्तर की बैठकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। वर्तमान में नई दिल्ली निमंत्रण भेज रही है और निमंत्रण प्राप्त होने की पुष्टि विभिन्न वैश्विक राजधानियों के सूत्रों की तरफ से की गई है। शिखर सम्मेलन का अगस्त 2024 संस्करण प्रधानमंत्री मोदी के थर्ड टर्म के तहत शिखर सम्मेलन का पहला ऐसा संस्करण होगा।

क्या है ग्लोबल साउथ
ग्लोबल साउथ शब्द का प्रयोग एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के विकासशील देशों के लिए किया जाता है। संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, यूरोप, रूस, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे आर्थिक रूप से विकसित देशों को ग्लोबल नॉर्थ कहा जाता है।

कम आय वाले देशों का समूह
ग्लोबल साउथ का तात्पर्य कम आय वाले देशों या अमीर उत्तरी देशों की तुलना में अपेक्षाकृत कम समाजिक आर्थिक और औद्योगिक विकास वाले देशों से है। ग्लोबल साउथ का देश होने के कई निहितार्थ हो सकते हैं, जिसमें उच्च शिशु मृत्यु दर और निम्न जीवन प्रत्याशा से लेकर निम्न शिक्षा दर, उच्च स्तर की गरीबी और विदेश में बेहतर जीवन की तलाश में प्रवास करने की उच्च प्रवृत्ति शामिल होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *