45 देशों में भारत ने ले ली एंट्री, चीन और अमेरिका के उड़े होश

ram

दुनियाभर में आजकर अमेरिकी टैरिफ और ट्रेड वॉर की चर्चा हो रही है। अमेरिका, चीन और यूरोप आपस में टैरिफ कम या ज्यादा करने की रणनीति बना रहे हैं। लेकिन भारत ने चुपचाप अफ्रीका में ऐसा दांव खेला है, जिसने चीन को बड़ा झटका दिया और अमेरिका को भी सोचने पर मजबूर कर दिया। भारत ने 45 अफ्रीकी देशों में अपनी मजबूत पैठ बना ली है और अब चीन की तरह ही अफ्रीका के दुर्लभ खनीजों पर अपना कब्जा जमा रहा है। यही नहीं भारत अमेरिका से टकराने के लिए भी एक अलग रास्ता खोल रहा है। भारत ने अफ्रीका में मिशन अफ्रीका की शुरुआत की है, जिसका मकसद वहां निवेश, व्यापार और खनिज संसाधनों को हासिल करना है।

भारत ने 16 नए दूतावास खोले जिससे अब 46 भारतीय मिशन अफ्रीका में काम कर रहे हैं। भारत ने 45 अफ्रीकी देशों में 206 प्रोजेक्ट फाइनल किए हैं। जिनमें इंफ्रास्ट्रक्चर, हेल्थ, एजुकेशन और मिनरल रिसोर्स शामिल है। भारत ने अफ्रीकी देशों को 12.3 अरब डॉलर के सस्ते कर्ज भी दिए हैं। 600 मिलियन डॉलर की अनुदान सहायता भी दी है। साल 2022-23 के बीच भारत और अफ्रीका के बीच 100 अरब डॉलर का व्यापार हुआ था। जो अगले पांच सालों में 200 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। वैसे खेल तो चीन के साथ हुआ। चीन अब तक कर्ज जाल नीति के जरिए अफ्रीका में दबदबा बनाए हुए था। लेकिन अब भारत की नई रणनीति ने उसे टक्कर दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *