सवाई माधोपुर। जिला मुख्यालय मानटाउन क्लब में खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत सिंथेटिक टेनिस एवं पिकलबॉल कोर्ट, जिम तथा टेबल टेनिस हॉल का उद्घाटन गुरुवार को जिला कलक्टर काना राम द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर क्लब के सदस्यों में विशेष उत्साह देखने को मिला। जिला कलक्टर काना राम ने कहा कि खेल अधोसंरचना का विकास युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करता है तथा उनमें अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने मानटाउन क्लब द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
क्लब के सचिव दीपक खुट्टर ने बताया कि मानटाउन क्लब में बैडमिंटन एवं लॉन टेनिस की नियमित कोचिंग अनुभवी एवं प्रोफेशनल प्रशिक्षकों द्वारा प्रदान की जा रही है। इच्छुक खिलाड़ी प्रतिदिन सायं 5 बजे से 7 बजे के बीच क्लब परिसर में संपर्क कर प्रशिक्षण से जुड़ सकते हैं।
उद्घाटन समारोह के अंत में मानटाउन क्लब के अध्यक्ष एवं सचिव सहित सभी सदस्यों ने जिला कलक्टर श् काना राम का आभार व्यक्त करते हुए खेलों के माध्यम से शहर के युवाओं को आगे बढ़ाने के संकल्प को दोहराया।

सिंथेटिक टेनिस, पिकलबॉल कोर्ट, जिम एवं टेबल टेनिस हॉल का उद्घाटन
ram


