जोधपुर में बेटे ने पत्नी से मिलकर पिता को पीटा

ram

जोधपुर। जोधपुर के माता का थान थाना इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ उसके ही बेटे ओर बहू ने जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं पीड़ित ने पुलिस चौकी में घुसकर अपनी जान बचाई। अब इस मामले में पिता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बेटे ओर उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है।

चलती गाडी को धक्का मारकर गिराया

बता दें कि माता का थान थाने में 28 जनवरी को राजूराम (64) पुत्र सोनाराम दर्जी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि वो शाम को 6 बजे अपने काम को खत्म करके घर की तरफ आ रहा था, तभी रामसागर चौराहे की तरफ मेरे पुत्र हनुमान तंवर व उसकी पत्नी धापू देवी ने मेरी चलती गाडी को धक्का मारकर गिरा दिया और दोनों ने उसके ऊपर हमला कर दिया। उसके साथ लात, घूसों से बुरी तरह से मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट व बाइक में तोड़फोड़

पीड़ित ने बताया कि उसने रामसागर चौराहे के पास पुलिस चौकी में घुसकर अपनी जान बचाई। इस दौरान बेटे ओर बहू ने उसकी पूरी बाइक को तोड दिया। पीड़ित के मुताबिक पहले भी दोनों ने कई बार उसके साथ मारपीट की। उनके एक अन्य बेटे ओर पुत्री को भी आरोपी बेटे-बहू जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। पीड़ित का आरोप है कि इसी वजह से उनकी पत्नी टेंशन में रहती थी, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई थी।

बेटे-बहू गिरफ्तार

इस मामले में अब कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी बेटे कैलाश तंवर (34) और उसकी पत्नी धापू देवी (30) को गिरफ्तार किया है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *