केंद्रीय मंत्री और झारखंड में भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार निशाना साधा है। शिवराज सिंह का कहना है कि राज्य की बेटियां सुरक्षित नहीं है। वहीं चौहान ने कहा कि सोरेन सरकार ने राज्य की महिलाओं और युवाओं के लिए कुछ भी नहीं किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड की बेटियां सुरक्षित नहीं है और यह सरकार युवाओं के लिए कुछ नहीं कर रही है। इसलिए जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी। क्योंकि यह एक भ्रष्ट सरकार है। शिवराज सिंह ने कहा कि राज्य में हर दिन पेपर लीक के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने पेपर लीक करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का संकल्प लिया है। जिस दिन राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी, तो यहां के युवाओं को रोजगार देने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ‘भाजपा रोटी, बेटी और माटी की रक्षा करेगी’। चौहान ने आगे कहा कि राज्य में कांग्रेस और जेएमएम का गठबंधन चक्रवात दाना से भी अधिक खतरनाक है।

झारखंड में BJP सोरेन सरकार के खिलाफ भुना रही महिला सुरक्षा का मुद्दा
ram