IMD ने उत्तर भारत के लिए जारी की शीतलहर की चेतावनी, छाएगा घना कोहरा

ram

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में 24 दिसंबर को शीतलहर की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने 20 दिसंबर को अपने पूर्वानुमान में कहा है कि 20 से 24 दिसंबर के बीच हिमाचल प्रदेश में शीत लहर गंभीर स्थिति में होगी। वहीं ये स्थिति आगे 26 दिसंबर तक जारी रह सकती है। मौसम विभाग की मानें तो 21 और 22 दिसंबर को पंजाब और राजस्थान में शीत लहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 22 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी भी दी है। पंजाब और हरियाणा के कई इलाके बीते कुछ दिनों से ठंड की चपेट में आए हुए है। इससे पहले 19 दिसंबर को फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शुक्रवार को पंजाब के पठानकोट में कड़ाके की ठंड रही और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। पंजाब के बठिंडा और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस और 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हरियाणा में सिरसा सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार में भी 5.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ रात ठंडी रही, जबकि करनाल में 6.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। भिवानी में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *