यदि कोई व्यक्ति भ्रष्ट है तो उसे जेल जाना होगा: मोहन यादव

ram

झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि यदि कोई व्यक्ति भ्रष्ट है तो उसे जेल जाना होगा। यादव ने हजारीबाग और कोडरमा के बरही में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए यह बयान दिया।

भाजपा ने हजारीबाग में मनीष जायसवाल और कोडरमा में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी को चुनाव मैदान में उतारा है। यादव ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘दूसरा कार्यकाल अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए था। इस बार हमें मथुरा में भगवान कृष्ण के लिए वोट देना चाहिए।’’
राज्य के मंत्री की गिरफ्तारी पर उन्होंने कहा, ‘‘यदि आपने चोरी की है, तो आपको जेल जाना होगा।’’ आलम को धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *