जल व पर्यावरण संरक्षण से ही मानवता का अस्तित्व : बिजेन्द्र सिंह

ram

चूरू। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार चूरू उपखंड अधिकारी कार्यालय परिसर में एसडीएम बिजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को राजस्व व निर्वाचन कार्मिकों ने ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ अंतर्गत श्रमदान किया तथा पौधरोपण की पूर्व तैयारी की। इस अवसर पर एसडीएम बिजेन्द्र सिंह ने कहा कि जल व पर्यावरण संरक्षण से ही मानवता का अस्तित्व है। हमने आधुनिकता के लिए प्राकृतिक संसाधनों का अधिकतम दोहन किया है। इसलिए विभिन्न पर्यावरणीय समस्याएं हमारे समक्ष चुनौतियों के रूप में खड़ी हैं। हमें इन समस्याओं से निपटने के लिए पर्यावरण के प्रति निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा।

उन्होंने कहा कि अभियान अंतर्गत अधिकाधिक पेड़ लगाएं तथा जल संरचनाओं का रख—रखाव करते हुए जल संरक्षण करें। हमारी सक्रिय भागीदारी से हम अभियान को सफल बनाएं। इस दौरान तहसीलदार अशोक गोरा ने अभियान अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान नायब तहसीलदार चुन्नीलाल, प्रवीण कुल्हरि, देवकीनंदन, संदीप, बिजेन्द्र, सुरेन्द्र प्रजापत, धीरसिंह, महेन्द्र, अशोक, जयकरण, प्रवीन्द्र, सुनील, अजय, राजन, उपेन्द्र, नेहा, ऋतुराज, शारदा, चंदा, पूनमचंद, विद्याधर, गणेश, चेतन सहित राजस्व व निर्वाचन कार्मिकों ने श्रमदान किया तथा मानूसन के दौरान पौधरोपण हेतु पूर्व तैयारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *