मानवता हुआ शर्मसार! मजदूरी मांगने पर बाप-बेटे ने दलित मजदूर की कर दी पिटाई, फिर मुंह पर थूका और किया पेशाब

ram

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिससे मानवता शर्मसार हुआ है। खबर के मुताबिक अपनी मजदूरी मांगने पर कुछ लोगों के एक समूह ने एक दलित युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की, उस पर पेशाब किया और उसके चेहरे पर थूक दिया। अस्पताल में इलाज करा रहे पीड़ित ने बुधवार को अपराधियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने तीन लोगों-रमेश पटेल, भाई अरुण पटेल और उनके बेटे गौरव पटेल के खिलाफ मामला दर्ज किया और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की।
यह घटना 4 अक्टूबर को हुई जब पीड़ित रिंकू मांझी ने जिले के बोचहा पुलिस स्टेशन के तहत चौपर मदन गांव में आरोपी व्यक्तियों के पोल्ट्री फार्म में किए गए काम के लिए मजदूरी की मांग की। पेशे से मजदूर रिंकू ने पुलिस को बताया कि उसने कुछ दिनों तक रमेश पटेल के पोल्ट्री फार्म में काम किया था, लेकिन मजदूरी नहीं मिली। 4 अक्टूबर को पोल्ट्री फार्म मालिक को उसके व्यापार केंद्र पर देखकर रिंकू ने अपनी मजदूरी मांगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *