नई दिल्ली। विंटर सीजन अपने साथ ठंड, ड्राई स्किन और बालों में रुखापन और कई हेल्थ प्रॉब्लम लेकर आता है। सर्दियों में शरीर और बालों पोषण देने के साथ-साथ अंदर से भी गर्माहट देना बहुत जरुरी होता है। स्कैल्प ड्राई होने के कारण डेंड्रफ, ड्राईनेस और रुखेपन की समस्या बढ़ जाती है, जिससे हेयर फॉल भी बढ़ने लगता है। आयुर्वेद में सर्दियों में तेल का इस्तेमाल सिर्फ शरीर की मालिश के लिए नहीं, बल्कि बालों और स्कैल्प को पोषण देने के लिए बेहद जरुरी है। आयुर्वेद के अनुसार सर्दियों में बालों के लिए सही तेल का इस्तेमाल सिर में करना बेहद जरुरी है। आइए आपको बताते हैं विंटर में बालों के लिए सहीं तेल लगाने का आयुर्वेद में नियम क्या है?
सर्दियों में बालों के लिए तेल चुनने का आयुर्वेदिक नियम
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ती है, जिससे हवा भी काफी रुखी हो जाती है। जिस वजह से बाल बेजान, बिखरे हुए और टूटने वाले होने लगते हैं। स्कैल्प की स्किन पर सफेद परत, डेंड्रफ और खुजली भी बढ़ जाती है। इस स्थिति में नारियल तेल बालों को नेचुरल नमी प्रदान करता है। आयुर्वेद में बताया है कि नारियल तेल का नेचर मृदु होता है, जो वात दोष को शांत करता है। यह बालों की जड़ों को नमी प्रदान देता है, यह डैंड्रफ को कंट्रोल करता है, बाल टूटने, दोमुंहे होने और फ्रिजी होने से बचाता है।
नारियल तेल बालों में कैसे लगाएं
विंटर में नारियल का तेल जम जाता है। इसके लिए इसे आप थोड़ा गुनगुना करके स्कैल्प में अच्छी तरह मालिश करना चाहिए। रात भर इसे अपने बालों में लगा रहने दें और अगली सुबह बालों को धो लें।
डेली केयर के लिए सरसों का तेल
आयुर्वेद में सरसों का तेल को गर्म गुणों वाला माना गया है। सर्दियों में सरसो का तेल शरीर और सिर दोनों को गर्माहट देने के लिए जरुरी होता है। यदि आप बालों को रुटीन में मसाज करना चाहते है और पोषण देना चाहते हैं तो सरसों का तेल आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प है। स्कैल्प में सरसों का तेल लागने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, यह बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है। सिर की नसों को गर्माहट मिलती है, बालों की ग्रोथ बढ़ते हैं, डैंड्रफ और स्कैल्प की खुजली से राहत मिलती है।
कैसे लगाएं सरसों का तेल?
हल्का सा गुनगुना सरसों का तेल करके बालों में लगाएं। आप इसे हफ्ते में 1 या 2 बार सरसों के तेल से स्कैल्प की मालिश कर सकते हैं।
बालों में तेल कैसे लगाएं आयुर्वेदिक टिप्स
– सबसे पहले गुनगुना तेल अपने स्कैल्प में लगाने से तेल जड़ों तक पहुंचाता है।
– तेल लगाने के बाद 10 से 15 मिनट धूप में बैठें।
– बहुत तेज ठंड में तेल लगाकर तुरंत बाहर नहीं जाना चाहिए।
– हफ्ते में कम से कम 3 बार तेल जरुर लगाएं।
– डैंड्रफ ज्यादा हो तो नारियल तेल में कपूर मिलाकर लगाएं।



