हमास जंग के एक ऐसी खबर आई है जिसने कई देशों में दहशत मचा दी है। ईरान में अपने आवास पर हुए हमले में मारे गए हमास के शीर्ष नेता इस्माइल हानिया फिलिस्तीनी संगठन की अंतरराष्ट्रीय कूटनीति का बड़ा चेहरा था। हमास ने दावा किया कि 62 वर्षीय हानिया और उनके एक अंगरक्षक को इजरायली हमले के बाद मार दिया गया। समूह ने आरोप लगाया कि हानिया को तेहरान में उनके आवास पर मार दिया गया। हानिया की मौत की खबर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान के उद्घाटन समारोह में भाग लेने और सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई से मुलाकात के एक दिन बाद आई।
क्या है हमास और कौन है इसका लीडर
हमास का शाब्दिक अनुवाद उत्साह है। अरबी में इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन का संक्षिप्त रूप है। इसका पूरा नाम इस्लामिक रेजीस्टेंस मूवमेंट है। समूह की स्थापना 1987 में गाजा में मिस्र में स्थित एक प्रमुख सुन्नी समूह मुस्लिम ब्रदरहुड की एक शाखा के रूप में की गई थी। फिलिस्तीनी शेख अहमद यासीन इसके पहले लीडर थे। इसी साल फिलिस्तीन में इंतिफादा या विद्रोह के दौरान इज़राइल के कब्जे के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन शुरू हुए थे। इंतिफादा का मतलब है झकझोर देना। इजरायली कब्जे के खिलाफ फिलिस्तीनियों के पहले इंतिफादा या विद्रोह के रूप में जाने जाने वाले दौरान उभरते हुए हमास ने तुरंत सशस्त्र प्रतिरोध के सिद्धांत को अपनाया और इजरायल के विनाश का आह्वान किया।



