होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित

ram

सीकर,मुहम्मद सादिक।फागुन की मस्ती को बरकरार रखते हुए सर्व समाज की महिलाओं को मिलाकर बनाया हुआ ग्रुप सनशाइन फेसेस द्वारा शहर के बीचों बीच स्थित एक गार्डन में होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे ग्रुप की सारी महिलाओं के साथ साथ बाहर की महिलाओं को भी निमंत्रित किया गया। इस कार्यक्रम की ऑर्गनाइजर गरिमा सक्सेना ने बताया कि होली मिलन पर आने वालों की ग्रैंड एंट्री कराई गई जिसमे महिलाओं का स्वागत ढोल, गुलाल, फूल और गिफ्ट्स से किया गया। कार्यक्रम में सनशाइन फेसेज ग्रुप की तरफ से ललिता जांगिड़, मेघा गोयल, नीतू राठौड़, सुमन सैनी, मधु शर्मा, पूनम शर्मा मौजूद रही और बाहर से आए हर मेहमान का स्वागत किया। कार्यक्रम में फूलो की होली, ढोल पर डांस, कविता की प्रस्तुति, गाना साथ ही ढेर सारे मनोरंजक गेम भी कराए। जीतने वाले को ईनाम भी दिए गए। कार्यक्रम में सभी के लिए खाने पीने की व्यवस्था भी की गई। सर्व समाज की महिलाओं द्वारा मिलाकर बनाया हुआ ये ग्रुप समय समय पर ऐसे प्रोग्राम करता रहता है। इन त्योहारों के माध्यम से लोक संस्कृति को बढ़ावा मिलता है, साथ ही हर महिला के लिए मनोरंजन का साधन भी होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *