होली पर्व हर्सोल्लास के साथ मनाया, एडीएम ने करवाई राज होली की पूजा

ram

फलोदी। जिले में रंगों का त्योहार होली बड़े हर्सोल्लास के साथ मनाया गया। फलोदी शहर में नगरपरिषद प्रशासक अजय अमरावत ( अतिरिक्त जिला कलेक्टर द्वारा नगर की मुख्य राज होली का दहन किया गया। राज ज्योतिष आचार्य राधेश्याम जोशी द्वारा भद्राकाल समाप्ति के बाद राज 11 बजकर 26 मिनट से पूजा अर्चना करवाई गई।

होली पर्व पर पूरे जिले में शांति व्यवस्था बनी रही, लोगो ने आपसी प्रेम भाव से एक दूसरे पर रंग और गुलाल डालकर गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। होलिका दहन कार्यक्रम गुरुवार की रात भद्राकाल समाप्ति के बाद शहर मध्य स्थित बड़लेश्वर महादेव मंदिर चौक में राज होली का नगरपरिषद प्रशासक अजय अमरावत द्वारा आचार्य राधेश्याम जोशी द्वारा करवाये गये पूजन कार्य के बाद होली दहन किया गया। इसके बाद इसी होली से अग्नि लेजाकर शहर के विभिन्न गली, मोहल्लों में होली दहन किया गया। इस दौरान होली के रसियो द्वारा श्लील गायन ओर गुलाल से होली खेलने का कार्यक्रम जारी रहा।

मंदिरों में चली होली भजनों की सरिता:- होली त्योहार पर शहर के प्रमुख माँ लटियाल मन्दिर, कल्याणराय मन्दिर, द्वारिकाधीश मन्दिर, नाथजी की हवेली आदि सभी मंदिरों में ठाकुरजी के भजन ओर गुलाल होली खेली गई।

परम्परागत गेर में रही डोलची मार की धूम- होली के दूसरे दिन धुलण्डी पर परम्परागत गेर निकाली गई जो किले के पीछे से होकर नरसिंह चौक, कल्लों की चौकी, सुनारों की गवाङ, ब्रम्हसभा, कल्याणराय मन्दिर, नदी क्षेत्र, लटियाल मन्दिर, सत्यनारायण मन्दिर से होकर कल्लो की चौकी जाकर समापन की गई। गेर में जहां लोगो ने विभिन्न स्वांग रचते हुए चंग की थाप पर श्लील गायकी का आनन्द लिया वहीं होली खेलने आएं लोगों ने पानी भरी डोलची मारकर होली खेली।

जिले में रही शांति व्यवस्था- होली त्योहार पर पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना के निर्देश पर पूरे जिले में शांति व्यवस्था के लिए की गई पुलिस की माकूल व्यवस्था से किसी प्रकार की अशांति नहीं हुई फलोदी शहर में होली ओर धुलण्डी पर पुलिस की गश्त ओर जगह जगह ड्यूटी लगी रहने से यह सब काम शांति पूर्ण हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *