दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा छह साल का रिकॉर्ड

ram

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। दिल्ली में गर्मी का प्रकोप लोगों को परेशान करने लगा है। दोपहर में लोगों का घर से बाहर निकलना काफी मुश्किल हो रहा है। मौसम विभाग की मानें तो सोमवार का दिन अप्रैल महीने का बीते छह वर्षों का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान भी 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। ये सामान्य तापमान से 3.5 डिग्री अधिक है। इससे पहले न्यूनतम तापमान वर्ष 2022 में इस स्तर पर पहुंचा था मगर वर्ष 2019 के बाद ये तापमान सबसे अधिक स्तर पर पहुंचा है। अप्रैल में सोमवार को अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस रहा था। इस वर्ष का ये तापमान 3.6 डिग्री अधिक है।
मौसम विभाग के अधिकारियों की मानें तो आया नगर में अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रिज में तापमान 41.9 डिग्री, पालम में 41.1 डिग्री, लोधी रोड में 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। सोमवार को आर्द्रता 59 प्रतिशत और 15 प्रतिशत के बी दर्ज हुई। इस कारण लोगों में बेचैनी की स्थिति भी बनी रही।भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार 22 अप्रैल के लिए दिल्ली में आंशिक रुप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है। मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 40 डिग्री और 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक गर्मी कम होने की संभावना आने वाले कुछ दिनों तक नहीं रहने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *