जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने लोक कला मर्मज्ञ विजय वर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मिश्र ने कहा कि स्व. विजय वर्मा लोक कलाओं के मर्मज्ञ विद्वान थे। राजस्थान की लुप्त होती लोक कलाओं के संरक्षण के साथ ही उन पर शोध से जुड़ा उनका कार्य बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने वर्मा के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
विजय वर्मा के निधन पर राज्यपाल की शोक संवेदना
ram