स्वर्गीय बराड़ और प्रद्युम्न के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे राज्यपाल, पूर्व मुख्यमंत्री

ram

श्रीगंगानगर। सिक्किम के राज्यपाल माननीय ओमप्रकाश माथुर और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रविवार को जिले के सादुलशहर उपखंड में पूर्व मंत्री स्वर्गीय गुरजंट सिंह बराड़ एवं प्रद्युम्न कुमार के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए पहुंचे।
सादुलशहर में श्यामकुमार शर्मा के निवास पर माथुर और राजे ने स्वर्गीय प्रद्युम्न कुमार एवं उनके भाई गजानंद भारद्वाज के निधन पर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए गहन संवेदना व्यक्त की। उन्होंने स्व. प्रद्युम्न को नमन करते हुए उनके चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की।
इसके पश्चात माथुर और राजे चक 5 एलएनपी में बराड़ परिवार के निवास पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व मंत्री स्वर्गीय गुरजंट सिंह बराड़ के शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए संवेदना जताई। स्व. बराड़ को नमन करते हुए उनके चित्र के समक्ष पुष्पांजलि भी अर्पित की। इस दौरान माथुर एवं राजे द्वारा आमजन व कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की गई।
इस दौरान सादुलशहर विधायक गुरवीर सिंह बराड, गंगानगर विधायक जयदीप बिहाणी, पूर्व केंद्रीय मंत्री निहालचंद, पूर्व मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी, पूर्व विधायक रामप्रताप कासनियां, अशोक नागपाल, बलवीर लूथरा, लालचंद मेघवाल, डॉ. रामप्रताप, धर्मेंद्र मोची, शिमला बावरी, संतोष बावरी, प्रियंका बैलाण, शरणपाल सिंह मान सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *