युवतियों का आयाम दुर्गा वाहिनी 19 मई से 26 मई तक

ram

सीकर,मुहम्मद सादिक।विश्व हिंदू परिषद सीकर के जिला कार्यालय पर आज विहिप जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मुंडरू की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई जिसमें विहिप जयपुर प्रांत के संगठन मंत्री राधेश्याम ने बताया कि इस वर्ष संगठन के संपन्न होने वाले वर्गों में विश्व हिन्दू परिषद के युवतियों का आयाम दुर्गा वाहिनी के जयपुर प्रांत का वर्ग 19 मई से 26 मई 2024 तक आदर्श विद्या मंदिर साँवली रोड सीकर में संपन्न होगा। जिसकी पूर्व तैयारी व्यवस्था को लेकर संगठन की मातृशक्ति व दुर्गा वाहिनी की कार्यकर्ता बहिनों के साथ चर्चा विमर्श हुई।साथ ही कल 31 मार्च 2024 को विश्व हिन्दू परिषद सीकर जिला की जिला बैठक रखी गई है जिसमें विस्तार से इस वर्ग की कार्य योजना तैयार की जाएगी। बैठक में जयपुर प्रांत दुर्गा वाहिनी सह संयोजिका राजेश्वरी जांगिड ,जयपुर प्रांत मातृ शक्ति सह संयोजिका आशा बगाड़िया , विहिप जिलामंत्री मनोज शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अमन कामदार ,जिला सेवा प्रमुख शिव प्रसाद स्वामी ,विहिप जिला उपाध्यक्षा ज्योति तनवानी ,दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका मिनाक्षी शर्मा ,मात्र शक्ति जिला संयोजिका सरिता शर्मा ,कल्याण नगर प्रखंड दुर्गा वाहिनी संयोजिका संध्या अवस्थी ,माधव नगर प्रखंड दुर्गा वाहिनी संयोजिका पूजा दाधीच, मातृ शक्ति की ऊषा छिपा ,सरोज कुमावत ,पायल कुमावत ,प्रेमलता नायक ,संतोष जांगिड के साथ बड़ी संख्या में दुर्गा वाहिनी कार्यकर्ता उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *