भुसावर. महिला विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय भुसावर की कृषि संकाय की छात्राओं ने कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के राजकीय कृषि महाविद्यालय भुसावर का भ्रमण कर अपनी जिज्ञासाओं को प्रश्नों के माध्यम से व्यक्त किया। छात्राओं ने उन्नत कृषि इनार्चिंग प्रक्रिया, गुणवत्तापूर्ण फसलोत्पादन, सूखा प्रतिरोधी किस्म, राजस्थान में सर्वाधिक उत्पादकता वाले फल, प्रतिदिन प्रति व्यक्ति संतुलित आहार हेतु आवश्यक फलों की मात्रा, भुसावर क्षेत्र की दृष्टि से श्रेष्ठ अमरूद की किस्म, ग्रीन हाउस में पादप प्रवर्धन, तापमान नियंत्रण के बारे में जाना। कृषि महाविद्यालय के डीन डॉक्टर आर एस मीणा ने सभी बच्चों का स्वागत किया। तथा डॉ योगेंद्र शर्मा डॉक्टर शंकर लाल डॉक्टर पी के हटवाल डॉक्टर मोहित कुमार डॉक्टर एस एल यादव डॉक्टर भानु प्रिया डॉक्टर राहुल सिंह ने बालिकाओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस अवसर पर विद्यापीठ प्राचार्य डॉ यजुवेंद्र बंसल डॉक्टर सीमा मनोचा एवम कृषि व्याख्याता सुरेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।
छात्राओं ने किया कृषि महाविद्यालय का भ्रमण
ram