भुसावर। स्थानीय कृषि विभाग ने खाद्य एवं पोषण सुरक्षा के तहत मोटे अनाज के प्रति जागरूकता का अभियान प्रारंभ किया है कृषि विभाग की ओर से कस्बे में रोड शो आयोजित कर किसानों एवं नागरिकों को मोटे अनाज के स्वास्थ्य लाभों से अवगत कराया गया है कृषि विभाग के मुकेश चंद्र एवं बनी सिंह गुर्जर ने बताया कि संयुक्त निदेशक कृषि विभाग जिला परिषद भरतपुर के निर्देश पर खाद्य एवं पोषण सुरक्षा मोटा अनाज योजना के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय रोड शो का आयोजन किया गया है जिसमें विभिन्न माध्यमों से आम लोगों को मोटे अनाज के उपयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है!
विशेष रथ द्वारा किए जा रहे रोड शो को कृषि विभाग के अधिकारियों ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया इस अवसर पर समस्त ब्लॉक स्तरीय कृषि विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा के तहत मोटे अनाज उपयोग के लिए आमजन को किया जागरूक
ram


