गणतंत्र दिवस पर वीरता पुरस्कारों का हुआ ऐलान, 942 जवानों को अवार्ड

ram

गणतंत्र दिवस 2025 के मौके पर इस वर्ष पुलिस, फायर विभाग, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवाओं के 942 कर्मचारियों को वीरता सेवा पदक से सम्मानित किया जा रहा है। इसका ऐलान सरकार ने कर दिया है। सभी विजेताओं को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस के मौके पर इस वर्ष वीरता पदक कुल 95 जवानों को मिलने वाला है। वहीं राष्ट्रपति पदक 101 को विशिष्ट सेवा के लिए और 746 को सराहनीय सेवा के लिए पुरस्कृत किया गया है।इस वर्ष वीरता पुरस्कार 95 जवानों को दिया गया है। इसमें अधिकतर पुरस्कार उन जवानों को मिला है जो नक्सली प्रभावति क्षेत्र में तैनात थे। इसमें 28 जवान नक्सली क्षेत्र के, 28 जम्मू और कश्मीर क्षेत्र के, उत्तर पूर्व के तीन जवान और अन्य क्षेत्र से आने वाले 36 जवानों को सम्मान मिला है। ये पुरस्कार 78 पुलिसकर्मी और 17 अग्निशमन सेवा कर्मचारियों को मिला है।

जानकारी के मुताबिक विशिष्ट सेवा के लिए 101 राष्ट्रपति पदक दिए जाते है। इसमें से 85 पुरस्कार पुलिस सेवा को, पांच अग्निशमन सेवा को, सात नागरिक सुरक्षा होम गार्ड को और चार सुधार सेवा को मिल रहा है। इस वर्ष 746 पदक सराहनीय सेवा के लिए मिल रहे है। ये पुरस्कार 634 पुलिस सेवा को, 37 अग्निशमन सेवा को, 39 नागरिक सुरक्षा-होम गार्ड को और 36 सुधार सेवा को मिल रहा है।इस वर्ष छत्तीसगढ़ से कुल 11, ओडिशा के 6, उत्तर प्रदेश के 17, जम्मू कश्मीर के 15 पुलिस जवानों को पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। इसमें एक जवान असम राइफल्स, पांच बीएसएफ, 10 सीआरपीएफ, चार एसएसबी के जवान शामिल है। उत्तर प्रदेश फायर विभाग के 16 और जम्मू कश्मीर के एक फायर विभाग के जवान को ये सम्मान मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *