सीताराम येचुरी, सुशील मोदी से लेकर बाबा सिद्दीकी तक, भारतीय राजनेता जिन्हें इस साल दुनिया को कहा अलविदा

ram

दिसबंर का महीना चल रहा है और साल खत्म होने को है। साल 2024 वैसे तो विभिन्न कारणों से याद रखा जाएगा। इनमें से कुछ अच्छे तो कुछ नम करने वाले भी रहे हैं। 2024 में जो प्रमुख चीजें हुईं, उनमें देश को राजनीतिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण नुकसान हुआ। ऐसे में आपको कुछ प्रमुख राजनेताओं के नाम बताते हैं जिन्होंने साल 2024 में दुनिया को अलविदा कह दिया। ईवीकेएस एलंगोवन: अनुभवी कांग्रेस नेता और तमिलनाडु कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ईवीकेएस एलंगोवन का 14 दिसंबर को निधन हो गया। फेफड़ों से संबंधित समस्या के कारण एलंगोवन का दो सप्ताह से अधिक समय तक गहन उपचार चला। वह इरोड पूर्व विधायक और पूर्व गोबिचेट्टीपलायम लोकसभा थे। उन्होंने 2004 और 2009 के बीच पीएम मनमोहन सिंह के तहत केंद्रीय कपड़ा मंत्री के रूप में कार्य किया।

बाबा सिद्दीकी: 12 अक्टूबर को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के खेरनगर इलाके में अपराधियों की गोली का शिकार हुए पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी बॉलीवुड सितारों के बीच काफी लोकप्रिय थे और कोविड-19 महामारी के दौरान उन्होंने पीड़ितों की विभिन्न प्रकार से सेवाएं करके काफी तारीफ बटोरी थी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। देश में जब कोविड-19 का प्रकोप चरम पर था तो 66-वर्षीय राकांपा नेता ने जरूरतमंद मरीजों के लिए उन दवाओं की व्यवस्था की थी, जिनकी बड़े पैमाने पर आवश्यकता थी। सिद्दीकी रमजान के महीने में भव्य इफ्तार का आयोजन करने के लिए भी जाने जाते थे। इसमें बॉलीवुड के प्रसिद्ध सितारे शामिल होते थे। सिद्दीकी ने विधानसभा में तीन बार बांद्रा (पश्चिम) सीट का प्रतिनिधित्व किया था। मुंबई के एक प्रमुख मुस्लिम नेता सिद्दीकी को सलमान खान, शाहरुख खान और संजय दत्त सहित बॉलीवुड के कई सितारों के करीबी के रूप में भी जाना जाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *