पूर्व सांसद सत्य पाल जैन ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से की मुलाकात, पीयू (PU) सहित कई कानूनी विषयों पर हुई चर्चा

ram

नई दिल्ली/चंडीगढ़। भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल और चंडीगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद श्री सत्य पाल जैन ने कल नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति भवन में भारत के माननीय उपराष्ट्रपति और पंजाब विश्वविद्यालय (चंडीगढ़) के कुलाधिपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की। शिष्टाचार भेंट के साथ महत्वपूर्ण चर्चा मुलाकात के बाद जानकारी देते हुए श्री जैन ने बताया कि यद्यपि यह एक शिष्टाचार भेंट (Courtesy Call) थी, लेकिन इस दौरान उन्होंने माननीय उपराष्ट्रपति के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की। पंजाब विश्वविद्यालय के मुद्दों पर फोकस चूंकि उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन पंजाब विश्वविद्यालय (PU) के कुलाधिपति (Chancellor) भी हैं, इसलिए बैठक के दौरान विश्वविद्यालय से संबंधित कई महत्वपूर्ण कानूनी और प्रशासनिक विषयों पर विस्तृत जानकारी साझा की गई। श्री जैन ने माननीय कुलाधिपति को पंजाब विश्वविद्यालय की वर्तमान स्थिति और उससे जुड़े विभिन्न कानूनी पहलुओं से अवगत कराया। कानूनी विमर्श एक वरिष्ठ विधि अधिकारी के रूप में, श्री जैन ने उपराष्ट्रपति को देश के कुछ अन्य समसामयिक कानूनी विषयों पर भी जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *