निम्बाहेड़ा। राज्य के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने शुक्रवार को छोटीसादड़ी नगर भ्रमण कर स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रीय जनता से मुलाकात की तथा दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए इस पर्व पर जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियों की कामना की। विधायक कृपलानी ने हिंदू धर्मशाला से कासमा एजेंसी होते हुए पूर्व पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की दुकान, सदर बाजार, प्रताप चौक, अन्नपूर्णा बाजार एवं गांधी चौराहा मार्ग में पैदल भ्रमण करते हुए व्यापारियों, दुकानदारों व क्षेत्रवासियों को दीपावली की बधाई दी।
इस दौरान पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, श्रीमति चन्दन बाला कासमा, मंडल अध्यक्ष रामचंद्र माली, कैलाश गुर्जर, रमेश गोपावत, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जसपाल गुर्जर, महामंत्री अजीत दुग्गड, भेरूलाल मोहिल, शशिकांत शर्मा, भाजपा वरिष्ठ नेता विष्णुलाल पाटीदार, कांति लाल दक, लक्ष्मीलाल कोठारी, मनोहर लाल पारिक, रतन सिंह राजपुत, शंकर सिंह, कांतिलाल मुरडिया, सुभाष कासमा, मधुसूदन झाला, चांदमल यादव, प्रकाश कुमावत, दिनेश कासमा, सुमित शर्मा, विशाल राव मराठा, राजकुमार पाटीदार, सुभाष पाटीदार, पार्षद सुरेश गुजराती, पंकज सोनी, विजय सिंह झाला, अंकित अग्रवाल, घनश्याम कुमावत, घनश्याम मेनारिया, कैलाश गुर्जर, ललित शर्मा, लाल सिंह भाटी, ओंकार कंडारा, गिरिराज सोनी, रमेश उपाध्याय, अमर सिंह आंजना, यशवन्त सोनी, मनीष अग्रवाल, राहुल शर्मा, विष्णु पाटीदार, कैलाश इंदौरा, बलराम जाट, भंवर लाल जाट, अमित नागोरी, पिंटू सोनी, दीपक कुमावत, सत्यनारायण गायरी, गिरधारी कुमावत, कन्हैयालाल कुमावत, देवीलाल कुमावत, जतिन दक, मुकेश मेनारिया आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने नगरवासियों को दीपोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।



