पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने गांधी वाटिका की अनदेखी पर सरकार को घेरा

ram

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गांधी वाटिका और म्यूज़ियम की कथित उपेक्षा को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं।

गहलोत ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने कांग्रेस के दबाव में आकर म्यूज़ियम का ताला तो खोल दिया, लेकिन अब उसकी घोर अनदेखी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महात्मा गांधी के विचारों को युवा पीढ़ी तक पहुंचने से रोकना चाहती है।

पोस्ट में गहलोत ने सवाल उठाया कि क्या भाजपा महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों से इतनी भयभीत है कि वह इन विचारों के प्रसार से बच रही है। उन्होंने कहा कि गांधीजी के विचारों को दबाने की कोई भी कोशिश सफल नहीं होगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने गांधी वाटिका को लेकर सरकार के सामने दो प्रमुख मांगें भी रखीं। इसमें स्कूलों और कॉलेजों के लिए यहां शैक्षणिक भ्रमण अनिवार्य किया जाए। विज्ञापन और अन्य माध्यमों से इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *