जयपुर। राजस्थान विधानसभा में सोमवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय निरंजन नाथ आचार्य को उनकी 115 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विधानसभा परिसर में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बताया कि स्व. निरंजन नाथ आचार्य 3 मई 1967 से 20 मार्च 1972 तक राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष पद पर आसीन रहे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान संसदीय परंपराओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा सहित विधानसभा के अधिकारीगण, स्व. आचार्य के परिवारजन एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे और सभी ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष निरंजन नाथ आचार्य को उनकी जयंती पर विधानसभा में दी गई पुष्पांजलि
ram


