पिंपल्स की समस्या से बचने के लिए फॉलो करें ये स्किन केयर रूटीन

ram

नई दिल्ली। वैसे तो पिंपल्स की समस्या कभी भी आ सकती है, लेकिन खासकर यह समस्या तब होती है, जब आपकी स्किन ऑयली होती है। ऑयली स्किन के कारण त्वचा के पोर्स बंद हो जाते हैं, जिसकी वजह से पिंपल्स से जुड़ी समस्या पैदा हो सकती है। इस दौरान अगर सही तरीके से स्किन केयर रूटीन फॉलो न किया जाए, तो यह समस्या ज्यादा बढ़ सकती है। यह समस्या न हो, इसके लिए कुछ बातों का खास ध्यान रखना जरूरी होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको पिंपल्स की समस्या से बचने के लिए कुछ जरूरी बातें बता रहे हैं, जिनको फॉलो करने से पिंपल्स की समस्या से बचा जा सकता है।

चेहरे को धोने से पहले जरूर करें ये काम
कई महिलाएं पिंपल्स की समस्या से बचने के लिए बाहर से आते ही फेस धोने लगती है। ऐसा करने से यह समस्या बढ़ सकती है। इससे बचने के लिए फेस धोने से पहले उसको टिश्यू पेपर की सहायता से साफ करें। फिर कुछ समय रुककर फेस वॉश से चेहरा धोएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *