बनेड़ी बांध पर अवैध बजरी खनन पर खनिज व पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई में पांच एक्सक्वेटर व चार डंपर जब्त

ram

जयपुर। खान एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा पावटा के रामपुरा गांव के पास बनेड़ी बांध क्षेत्र में अवैध बजरी खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अधीक्षण खनि अभियंता जयपुर एनएस शक्तावत ने बताया कि खान व पुलिस विभाग की टीम ने औचक कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी खनन में लिप्त 5 एक्सक्वेटर मशीन और 4 डंपर जब्त किये हैं। सहायक खनि अभियंता कोटपुतली अमीचंद ने 5 एक्सक्वेटर मशीनों को जब्त कर बनेड़ी राजकीय स्कूल के पास खड़ी करवाकर आरएसी जाब्ता लगाया गया है। इसी तरह से जब्त 4 डंपर पुलिस थाना प्रागपुरा में जब्त कर खड़ा कराया गया है। एएमई अमीचंद द्वारा जब्त मशीनों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई है। गौरतलब है कि खनिज विभाग व पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटपुतली, पुलिस उपाधीक्षक कोटपुतली, थानाधिकारी प्रागपुरा, सरुण्ड, पनियाला, भावरु, विराटनगर के साथ ही सहायक खनि अभियंता कोटपुतली अमीचंद, फोरमेन दिनेश कुमार, फोरमेन शिवांग पारीक व बोर्डर होमगार्ड के सदस्यों ने संयुक्त कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *