दक्षिण कोरिया में कार के पुर्जों के कारखाने में लगी आग, 50 लोग झुलसे

ram

सियोल। दक्षिण कोरिया के मध्य शहर डेजॉन में कार के पुर्जों के एक कारखाने में लगी आग से कम से कम 50 लोग झुलस गए हैं। इनमें से 35 की हालत गंभीर है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने गृह मंत्रालय और अग्निशमन एजेंसी को राहत और बचाव कार्य के लिए आपातकालीन निर्देश दिए हैं। द कोरिया टाइम्स और द कोरिया हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को मध्य शहर डेजॉन में कार के पुर्जों के एक कारखाने में आग लग गई। इस दौरान कम से कम 50 लोग झुलस गए। आग लगने की सूचना दोपहर करीब 1:17 बजे मिली। इसके बाद राष्ट्रीय अग्निशमन एजेंसी ने देशव्यापी अग्निशमन अभियान का आदेश जारी कर दिया। यह आदेश तब दिया जाता है, जब आग का दायरा स्थानीय प्रशासन की अग्निशमन क्षमता से कहीं अधिक होता है।

प्रधानमंत्री किम मिन-सियोक के कार्यालय (पीएमओ) ने बताया कि गृह मंत्रालय और अग्निशमन एजेंसी को आपातकालीन निर्देश दिए हैं कि लोगों को बचाने और आग बुझाने के लिए उपलब्ध सभी उपकरणों और कर्मचारियों का इस्तेमाल किया जाए। पीएमओ ने डेजॉन मेट्रोपॉलिटन सरकार और पुलिस को यातायात नियंत्रण और निकासी के उपाय लागू करके यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि आगे कोई और नुकसान न हो।

डेजॉन फायर मुख्यालय के अनुसार यह आग डेजॉन के मुनप्योंग-डोंग स्थित कारखाने में लगी। दमकल अधिकारियों ने दमकलकर्मी आग बुझाने के अभियान में जुटे हुए हैं। पड़ोसी शहरों से दमकल वाहन और कर्मचारियों को बुलाया गया है। आग पर काबू पाने के लिए कुल 46 वाहन और 115 कर्मियों को तैनात किया गया है। आपातकालीन दल आग पर काबू पाने के साथ-साथ नुकसान के दायरे का आकलन करने में जुटे हुए हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *