मध्यप्रदेश के गुना जिले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के भतीजे पर सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में शुक्रवार को एक मामला दर्ज किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। राघौगढ़ पुलिस थाने के प्रभारी जुबेर खान ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि आदित्य सिंह और उनके चालक पर मामला दर्ज किया गया है। आदित्य सिंह, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह के बेटे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें यह देखा जा सकता है कि आदित्य एक महिला पुलिसकर्मी सहित सरकारी कर्मचारियों से बहस कर रहे हैं और उनके (आदित्य के) हाथ में एक सिगरेट है। आदित्य, राघौगढ़ नगर पालिका के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

मप्र के गुना में दिग्विजय के भतीजे पर सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में प्राथमिकी
ram