राष्ट्रपति मुर्मू को फिजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत-फिजी के मैत्री संबंधों को मान्यता: जयशंकर

ram

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को फिजी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया जाना भारत-फिजी के ‘‘विशेष मैत्रीपूर्ण संबंधों’’ को मान्यता है। यशंकर ने ‘एक्स’ पर मुर्मू की फिजी के राष्ट्रपति रातू विलियम मैवालिली कटोनिवेरे के साथ एक तस्वीर भी साझा की। मुर्मू वर्तमान में फिजी की राजकीय यात्रा पर हैं। राष्ट्रपति को मंगलवार को फिजी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘कम्पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से सम्मानित किया गया।
जयशंकर ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘राष्ट्रपति जी को फिजी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘कम्पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से सम्मानित किया जाना सभी भारतीयों के लिए बहुत गर्व की बात है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह भारत-फिजी के विशेष मैत्रीपूर्ण संबंधों को मान्यता है, जो घनिष्ठ राजनीतिक सहयोग और लोगों के बीच सद्भावना को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *