बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को 10 साल की सजा

ram

फरीदाबाद की एक अदालत ने 50 वर्षीय व्यक्ति को अपनी बेटी से करीब चार साल तक दुष्कर्म करने के मामले में दोषी ठहराते हुए उसे 10 साल जेल की सजा सुनाई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश फरीदाबाद हेमराज मित्तल ने बुधवार को फैसला सुनाते हुए दोषी पर 60,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। पुलिस के अनुसार, दोषी पिता ने अपनी पत्नी की मौत के बाद करीब चार साल तक बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिसके बाद पीड़िता ने 2021 में एक गैर सरकारी संस्था के माध्यम से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि उसकी शादी 2017 में हुई थी, लेकिन सास से विवाद के बाद वह अपने पति के साथ ससुराल से अपने घर लौट आई थी। उन्होंने बताया कि जब भी उसका पति घर पर नहीं होता था, तो दोषी पिता अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करता था। बाद में उसने हिम्मत जुटाई और गैर सरकारी संस्था की मदद से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद 12 जून 2021 को मामला दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *