प्रदेश के कृषक विदेशों में सिखेंगे उन्नत कृषि के गुर, जिले के कृषको के चयन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 सितम्बर

ram

बालोतरा। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बजट घोषणाओं में प्रदेश के किसानों को विदेश में होने वाली हाईटेक कृषि सिखाने के लिए विदेश भ्रमण की घोषणा की थी। इसी घोषणा अनुरूप प्रदेश के 100 युवा प्रगतिशील कृषक नॉलेज एनहांसमेन्ट प्रोग्राम के तहत इजराइल सहित अन्य देशों में कृषि भ्रमण के लिए जायेंगे। भ्रमण के लिए कृषि एवं पशुपालन में विशेष उपलब्धि में पहचान बनाने वाले सम्मानित प्रगतिशील किसानों एवं पशुपालकों का चयन किया जायेगा।
उद्यान विभाग के उप निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि चयन के लिए किसान स्वयं राज किसान साथी पोर्टल पर 10 सितम्बर 2024 तक आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि 50 साल से कम आयु वाले कृषक जो पंचायती राज संस्था, सहकारी संस्था, वाटर यूजर एसोसिशन, कृषि मंडी आदि में पिछले 10 वर्षों से किसी पद पर रहा हो या एफपीओ का सदस्य हो। कृषक का पासपोर्ट होना जरूरी है। किसान के नाम एक हैक्टेयर भूमि हो, जिस पर वह पिछले 10 साल से खेती कर रहा हो। खेती में किसान द्वारा उच्च कृषि तकनीक संरक्षित खेती, सूक्ष्म सिंचाई, मल्चिंग, सौर ऊर्जा पम्प, ड्रोन फंटिगेशन, ऑटोमेशन और फॉर्म पौण्ड आदि अपनाई जा रही हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *