अब भारत में बनेंगे फाल्कन 2000 बिजनेस जेट

ram

नई दिल्ली। अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस एयरोस्ट्रक्चर लिमिटेड ने भारत में फाल्कन 2000 बिजनेस जेट बनाने के लिए फ्रांस की कंपनी डसॉल्ट एविएशन के साथ डील साइन की है। ये पहली बार होगा जब डसॉल्ट अपने फाल्कन जेट्स फ्रांस के बाहर बनाएगा। पैरिस एयरशो में इस डील का ऐलान किया गया है। रिलायंस एयरोस्ट्रक्चर रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर की सब्सिडियरी कंपनी है। डसॉल्ट रिलायंस एरोस्पेस लिमिटेड 2017 में रिलायंस और डसॉल्ट के जॉइंट वेंचर में शुरू हुआ था। इस नई पार्टनरशिप में DRAL को फाल्कन 2000 की प्रमुख प्रोडक्शन प्रोसेस ट्रांसफर की जाएगी।

फाल्कन 9 जेट का प्रोडक्शन महाराष्ट्र में होगा

जेट का प्रोडक्शन महाराष्ट्र के नागपुर में रिलायंस के डसॉल्ट रिलायंस एरोस्पेस लिमिटेड (DRAL) प्लांट में होगा। ये वही फैसिलिटी है, जो 2019 से फाल्कन 2000 के कुछ पार्ट्स बना रही है। अब पूरा जेट यहीं बनेगा। ये भारत के मेक इन इंडिया मिशन के लिए बड़ा कदम है। पहले जेट की डिलीवरी 2028 में होगी।

डील से 3 बड़े फायदे होंगे:

जॉब्स और ग्रोथ: इस प्रोजेक्ट से हजारों नौकरियां पैदा होंगी, खासकर महाराष्ट्र में। साथ ही, इंडियन सप्लायर्स और SME (छोटे-मझोले बिजनेस) को भी बूस्ट मिलेगा।
मेक इन इंडिया: ये डील भारत सरकार के मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत मिशन को सपोर्ट करती है। रिलायंस का दावा है कि जेट्स में 50% से ज्यादा इंडियन कंपोनेंट्स होंगे।
टेक्नोलॉजी ट्रांसफर: डसॉल्ट भारत में अपनी टेक्नोलॉजी और नॉलेज शेयर करेगा, जिससे इंडियन इंजीनियर्स और टेक्नीशियन्स को फायदा होगा।

डसॉल्ट के CEO बोले- हमारी सप्लाई चेन मजबूत होगी

डसॉल्ट के चेयरमैन और CEO एरिक ट्रैपियर ने कहा, “भारत में फाल्कन 2000 बनाना हमारी सप्लाई चेन को मजबूत करने का बड़ा कदम है। ये मेक इन इंडिया को सपोर्ट करता है और इंडिया को ग्लोबल एरोस्पेस हब बनाएगा।” डसॉल्ट एविएशन के लिए भारत एक बड़ा मार्केट है। कंपनी पहले से ही भारत में राफेल फाइटर जेट्स की सप्लाई कर रही है, और अब फाल्कन 2000 का प्रोडक्शन उनके लिए स्ट्रैटेजिक मूव है।

फाल्कन 2000 जेट क्या है?

ये एक हाई-एंड बिजनेस जेट है, जो डसॉल्ट एविएशन बनाती है। ये जेट अपनी लग्जरी, स्पीड, और लंबी रेंज के लिए मशहूर है। ये करीब 6,000 किलोमीटर तक नॉन-स्टॉप उड़ सकता है। इसका यूज बड़े बिजनेसमैन, सेलेब्स और कुछ देशों की मिलिट्री करती है। इसकी कीमत करीब 35 करोड़ रुपए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *