रोजगार सहायता शिविर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बालोतरा में 08 को

ram

बालोतरा। जिले में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करने के उद्देश्य जिला मुख्यालय पर 08 मार्च, शनिवार को रोजगार सहायता शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रभारी मनोहर परिहार ने बताया कि 8 मार्च, शनिवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बालोतरा में प्रातः 10 बजे से रोजगार सहायता शिविर आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसमें आवश्यकतानुसार आई.टी.आई प्रशिक्षित, डिप्लोमा या डिग्रीधारी अभियंता, ड्राइवर, एम.बी.ए. डिग्रीधारी, सुपरवाइजर, लेखाकार, लिपिक, कम्प्यूटर आपरेटर, बीमा अभिकर्ता, नर्सेस, सुरक्षा गार्ड एवं अन्य ट्रेड के युवाओं को चयन के लिए आमंत्रित किया गया है। इस दौरान विभिन्न संस्थान, प्रतिष्ठान, कार्यालय, औद्योगिक संस्थान की मांग अनुसार चयन कर भर्ती या प्लेसमेंट दिया जाएगा। उन्होंने समस्त रोजगार आशार्थियों से अनुरोध किया कि कार्यक्रम स्थल पर प्रातः 9 बजे अपनी उपस्थिति देना सुनिश्चित करें।
उन्होने बताया कि रोजगार सहायता शिविर में अभी तक 1 हजार 687 युवाओं द्वारा आवेदन किया जा चुका है। उन्होंने युवा साथियों से अपील कर कहा कि रोजगार प्राप्त करने हेतु क्यूआर कोड़ व गूगल फॉर्म लिंक द्वारा अपना रजिस्ट्रेशन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *