जर्मनी के क्रिसमस बाजार में हुए जानलेवा हमले में एलन मस्क ने की घटना की निंदा, एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत

ram

पूर्वी जर्मनी के मैगदेबर्ग शहर में 50 वर्षीय सऊदी डॉक्टर तालेब ए ने भीड़-भाड़ से भरे क्रिसमस बाजार में कार से टक्कर मारकर कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इस घातक हमले में नौ वर्षीय बच्चे सहित कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 200 लोगों के घायल होने की भी खबर है, जिसमें सात भारतीय भी शामिल है। अरबपति एलन मस्क ने मैगदेबर्ग शहर में हुए इस घातक हमले की निंदा की है और साथ ही जर्मनी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने जर्मन सरकार पर ‘आत्मघाती सहानुभूति’ का आरोप लगाया है। जानकारी के लिए बता दें कि आरोपी डॉक्टर को जर्मनी ने 2006 में शरण दी थी। इसपर मस्क ने कहा कि आरोपी को यूरोपीय देश में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए थी और इसके बजाय उसे कथित आतंकवाद और मानव तस्करी के आरोपों का सामना करने के लिए उसके जन्म के देश में प्रत्यर्पित किया जाना चाहिए था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *